टेम्पसेंस को इंडिया एसएमई 100 अवार्ड

BY — April 29, 2013

290401Udaipur. पायरोटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज की सहयोगी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स को प्रतिष्ठित इंडिया एसएमई 100 अवार्ड 2012 से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय मंत्रालय एवं बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से मुंबई में गत दिनों इस समारोह का आयोजन किया गया था।

कंपनी के निदेशक विनय राठी को यह अवार्ड बैंक ऑफ इंडिया की चेयर पर्सन एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती विजयलक्ष्मीग अय्यर ने प्रदान किया। कंपनी की सहायक प्रबंधक (बिजनेस डवलपमेंट) सीमा कृष्णार ने बताया कि 42623 कंपनियों के आवेदनों में इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के सेगमेंट में ज्यूरी ने टेम्प सेंस का चयन किया। यह चयन विकास, वित्तीरय मजबूती, नए इनोवेशंस, अंतरराष्ट्रीय आधार आदि के आधार पर किया गया। इससे पहले टेम्पीसेंस को राजीव गांधी नेशनल क्वालिटी अवार्ड 2005 और एमएसएमई 2010 तथा बिजनेस गौरव अवार्ड 2012 भी मिल चुका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *