Header Banner

बनवाड़ी वापस यूनेस्को क्लब्स के कार्यकारी अध्यक्ष

BY — April 30, 2013

2Udaipur. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के गैर सरकारी क्रियाकलापों में संलग्न भारतीय यूनेस्को क्लब्स एण्ड एसोसिएशन्स महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार श्याम बनवाड़ी पुनः निर्वाचित हुए।

उदयपुर में संगठन के चार दिवसीय द्धिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन के अन्तिम दिन हुए चुनाव में लगातार तीसरी बार बनवाड़ी को वर्ष 2013-15 के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। महासचिव धीरेन्द्र भटनागर (दिल्ली) तथा कोषाध्यक्ष पद पर योगेश कुलश्रेष्ठ (आगरा) को निर्वाचित घोषित किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डा. एन.एन मिश्रा (नागालैण्ड), जे.के. कुलकर्णी (महाराष्ट्र), विनोदसिंह (बिहार) व प्रो. एस. एस. चीना (पंजाब) को उपाध्यक्ष तथा जैना एम. हुसैन (गुजरात), अश्विन शर्मा (आसाम), श्रीमती फिरोजा खान (मध्यप्रदेश), पीसेजा (मणिपुर), गोका रामास्वामी (आंध्रप्रदेश), माणिक बंगेरी (कर्नाटक) तथा अतीक बानो (जम्मू कश्मीर) को सम्मानित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply