निराश्रित बच्चों ने मनाया जन्मदिन

BY — May 1, 2013

010508Udaipur. नारायण सेवा संस्थान के ‘अपना-घर’ में आवासित एवं शिक्षा प्राप्त कर रहे निराश्रित करीब 25 उन बच्चों ने आज पहली बार केक काटा जिनका इस माह में जन्मादिन आता है। बच्चों ने पहली बार केक काटकर एवं नाच-गाकर मंगलवार शाम हंसी खुशी से जन्मदिन मनाया।

अपना-घर प्रभारी कंचन चटर्जी ने बताया कि मुख्य अतिथि मेजर गिरीश भारद्वाज ने अपनी माता के साथ बच्चों को शुभकामनाएं दी और उपहार वितरित किए। उन्होंने ‘अपना-घर’ की श्रेष्ठ साधिकाओं को भी पुरस्कृत किया। पक्षियों के दाना-पानी के लिए बच्चों ने अपने शिक्षकों के सहयोग से ‘अपना-घर’ व उसके आसपास क्षेत्रों में परिण्डे भी लगाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *