Header Banner

धूमधाम से मनाया संत आसाराम का जन्मोत्सव

BY — May 1, 2013

डबोक आश्रम में हुए विविध कार्यक्रम

010501Udaipur. डबोक स्थित संत आसाराम आश्रम में बुधवार को बापू के 74 वें जन्मोत्सव पर  विभिन्न कार्यक्रम हुए। आरंभ आसा रामायण पाठ से हुआ। इसके बाद गुरूपादुका को साधकों ने पूज्यश्री की कुटिया से ढोल- नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए पाण्डाल मे पंहुचाया।

दोपहर 12 बजे आतिशबाजी हुई जिसमें सभी साधको ने उत्साठह से भाग लिया। फिर 1 घंटे तक भक्तजनों ने झूम-झूम कर नाच-गान कर गुरु के अवतरण समय को मनाया। कार्यक्रम का समापन गुरु प्रसादी से हुआ। बापू की प्रेरणा से सम्पूर्ण विश्व में आज के दिन साधकों द्वारा संकीर्तन यात्राएं, गरीबों में भण्डारे, शीतल जल वितरण, सत्साहित्य वितरण, सत्संग ध्यान भजन कीर्तन के कार्यक्रम किए जाते हैं।

010502आश्रम संचालक बाबू भाई ने बताया कि बापू के उदयपुर में सत्संग आयोजन प्रस्ताबव है। बापू की अनुमति मिलते ही इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम में संभाग के सेंकड़ों भक्तजन सम्मिलित हुए। उदयपुर से आश्रम के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply