Header Banner

ओम बन्ना के जन्मोत्सव पर रैली

BY — May 5, 2013

57 किलो का केक काटा

486734_440367146057258_1812689844_nUdaipur. ओम बन्ना  के जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। ओम बन्ना के भक्‍तों  की ओर से जहां रैली निकाली गई वहीं 57 किलो का केक भी काटा गया। पाली से 20 किमी. दूर ओम बन्नाल के चबूतरे व मोटरसाइकिल को लेकर कई किवदंतियां प्रसिद्ध हैं।

हिरणमगरी सेक्टर 3 में सुबह वाहन रैली निकाली गई। रैली सेवाश्रम, कुम्हारों का भट्टा, सूरजपोल, टाउनहॉल, देहलीगेट, कलक्ट्रेट, कोर्ट चौराहा, चेटक, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार, उदियापोल, सिटी स्टेगशन, गोवर्धन विलास होते हुए बलीचा स्थित ओम बन्ना के स्थानक पर पहुंची। रैली में युवा वाहनों पर सवार थे। जीप में ओम बन्ना का बड़ा चित्र रखा गया था। बलीचा पहुंचने पर वहां हवन, यज्ञ हुए। हिरणमगरी में ओम बन्ना  के 57 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 57 किलो का केक काटा गया। उनके चित्र पर भक्तों ने पुष्पांजलि भी दी। आयोजन में काफी भक्त शामिल हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply