Header Banner

झीलों की नगरी में तारा ज्वेलर्स का शुभारंभ

BY — May 5, 2013

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया उदघाटन

050503Udaipur. झीलों की नगरी में गोल्डन व डायमंड आभूषण के शोरूम में आज तारा ज्वेलर्स का भी नाम शुमार हो गया। रविवार को भट्टजी की बाड़ी स्थित शोरूम में तारा ज्वेलर्स का उदघाटन नियत समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे लक्ष्य्राजसिंह मेवाड़ ने दीप प्रज्वलन कर किया।

050502तारा ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ विक्रम रायजादा ने बताया कि ब्रांड खुदरा क्षेत्र में निरंतर विस्तार कर रहा है। उत्तर, मध्य एवं पश्चिम भारत के 37 शहरों में हमारे स्टोर्स की संख्या 50 पहुंच चुकी है। उन्हों ने बताया कि वहन करने योग्य कीमतों में हमारे यहां लग्जरी कलेक्शन उपलब्ध है जो अंतरराष्ट्रीय थर्ड पार्टी जेम लैब्स एवं बीआइएस हॉलमार्क्ड गोल्ड द्वारा प्रमाणीकृत गुणवत्तायुक्त डायमंड है। यही नहीं, स्टोर्स निशुल्क गोल्ड शुद्धता परीक्षण एवं गोल्डन रिटर्न मासिक बचत योजना भी संचालित है।
विशेष उद्घाटन ऑफर: सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज 199 रुपये और सोने के सिक्कों पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, कुंदन आभूषणों पर 50 प्रतिशत की छूट और हीरे के गहनों पर एमआरपी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply