Header Banner

लेकसिटी का तापमान पहुंचा 41 डिग्री

BY — May 5, 2013

050507Udaipur. हालांकि इस बार प्रतिवर्ष के जैसी गर्मी ने अभी तक तेवर नहीं दिखाए हैं लेकिन मई के प्रथम सप्ता ह में अब गर्मी महसूस होने लगी है। फर्स्ट संडे मॉर्निंग काफी कड़क धूप भरी रही। दोपहर का तापमान 41 डिग्री पार कर गया। सड़कें दोपहर में सूनी रहने लगी हैं।

050506धूप में सभी छांव का सहारा ढूंढने लगे हैं। जहां भी छांव मिल जाए, वहीं सुस्‍ताने लगते हैं। झीलों का पैंदा उघड़ने लगा है। फतहसागर के रानी रोड वाले किनारे तो कभी के उघड़ चुके हैं। यहां झील में पड़ी सामग्री भी दिखाई देने लगी है। इक्का दुक्का वाहन कभी भरी दुपहरी में नजर आ जाते हैं। झुलसा देने वाली गर्मी में वाहनचालक भी मुंह ढांपकर चलने में ही भलाई समझ रहे हैं। छुट्टी का आनंद लेने आसपास के रिसॉर्ट पर जाने का विचार करते, इससे पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए। ठंडे पेय नियमित दिनचर्या में शामिल हो चुके हैं। चाहे वह कुल्‍फी हो या कोल्‍ड ड्रिंक, सभी को ठंडा ही चाहिए।

050505अधिकतर शहरवासियों ने घर में कूलर, एसी की हवा में रहकर ही दिन निकाला। शाम को घूमने निकले तो एफएस, सुखाडि़या सर्किल पर खासी भीड़ रही। अक्षय तृतीया समीप होने के कारण हालांकि बाजारों में सावों की भीड़ जरूर थी लेकिन वे भी जल्दीि जल्दी  अपना काम निपटाकर निकल लिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply