Header Banner

सक्का का नाम लिम्का बुक में दर्ज

BY — May 6, 2013

060507Udaipur. उदयपुर के शिल्पकार इकबाल सक्का ने एक और सफलता का आसमान छूते अपनी सूक्ष्मतम कलाकृति से उदयपुर का नाम गौरवन्वित करते हुए एक बार फिर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया।

इकबाल सक्का द्वारा विश्व में सबसे छोटी बनाई गई सोने-चांदी की पुस्तकों को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 2013 के विशेष संस्करण स्पेशल सिनेमा एडिशन में सोने-चांदी की पुस्तकों को विशेष स्थान देने के लिए लिम्का बुक के सम्पादकीय विभाग की आरती मुथन्नासिंह  ने इकबाल सक्का से सोने-चांदी की पुस्तकों के रिकॉर्ड्स से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 2013 के स्पेशल सिनेमा एडिशन में इस नये विश्व रिकॉड्र्स को दर्ज किया।
सक्का की सोने-चॉदी से तैयार इन दोनों पुस्तकों की ऊॅंचाई 6 मिलीमीटर, चौडा़ई 4 मिलीमीटर, मोटाई 3 मिलीमीटर तथा 64 पृष्ठ लिए हैं। इन पुस्तकों का वजन 500 मिलीग्राम है। विश्व एकता, विश्व शांति का पैगाम देती सोने-चॉंदी की इन पुस्तकों के हर पृष्ठ पर बारीकी से अरबी भाषा में अल्लाह, संस्कृत में ओम लिखा तथा ईसाइयों का पवित्र सलीब और सिक्खों का खण्डा भी बना है। जहां एक पुस्तक के सभी पृष्ठ सोने के हैं, वहीं दूसरी के शुरू के चार पृष्ठ सोने के, बाकी सभी चॉंदी के है, जो लैंस की सहायता से देखे व पढे़ जा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply