Header Banner

JEE (Main) में केम्ब्रिज के 52 विद्यार्थी चयनित

BY — May 7, 2013

070509Udaipur. जेईई मेन्स 2013 के मंगलवार को घोषित परिणामों में उदयपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। परीक्षा में केम्ब्रिज एड्यूप्रिनोर्स के 52 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन सभी विद्यार्थियों ने उदयपुर से ही कोंचिंग प्राप्त की थी।

केम्ब्रिज एड्यूप्रिनोर्स में पढे सेन्ट एन्थोनी स्कूल के कनिष्क जैन ने 307 अंक, साहिल स्वामी ने 260 अंक, सेन्ट पॉल के उत्कर्ष दोषी ने 238 अंक, के. वी न. 1 के चिराग मेहता ने 208 अंक, सेन्ट पॉल के मोहित मेहता ने 195 अंक, द स्टडी के कुणाल समर ने 192 अंक, सेन्ट्रल एकेडमी के अनूप जैन ने 190 अंक एवं महिमा अचपाल ने 177 अंक, सेन्ट मैरी की सलौनी सिंह ने 169 अंक एवं सेन्ट्रल एकेडमी के शिवांश सुराणा ने 169 अंक प्राप्त किए। इस वर्ष केम्ब्रिज एड्यूप्रिनोर्स के एलिट सिस्टम से सर्वाधिक विद्यार्थियों का जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply