Header Banner

पालक, टमाटर व मांसाहार से बचें पथरी रोगी : औदिच्य

BY — May 8, 2013

पथरी रोग निवारण शिविर

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औशधालय सिंधी बाजार उदयपुर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को लगने वाले शिविरों में 8 मई को पथरी रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि अत्यधिक मांस, पालक, भिण्डी, स्ट्राबेरी, टमाटर, दूध, पनीर, मछली, अण्डा, लम्बी फली युक्त दालो से एवं रात्रि में भोजन करने व पानी कम पीने से पथरी होने की संभावना बढ जाती है। इससे बचने के लिए समय पर भोजन करना, भोजन के 1 घण्टे पश्चात अत्यधिक पानी का प्रयोग करना, छाछ, तरबूज, रात्रि मे जल्दी भोजन करना चाहिए व वरूण की छाल, गोक्षुर, नारियल पानी, पाइनेपल जूस, केला, बादाम, निंबू, गाजर, करेला आदि का सेवन करने से पथरी रोग से बचाव संभव है। शिविर में पथरी होने के कारण, बचने के उपायो पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर मे नर्स रूकमणी कलासुआ, इन्दिरा डामोर, शंकरलाल मीणा, अमृतलाल परमार, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने अपनी सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply