जोशी को रेल मंत्रालय, समर्थकों में आई जान

BY — May 11, 2013

cp joshiUdaipur. केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी को शनिवार को रेल मंत्रालय का अतिरिक्तप कार्यभार देने के बाद एक बार फिर यहां उनके समर्थकों में जान आ गई है। अब तक हाशिये पर माने जा रहे जोशी समर्थक खुशी से झूम उठे और मिठाई वितरित की। शाम को सूरजपोल चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई।

भांजे के रिश्वत लेने के मामले में फंसे रेलमंत्री पवन बंसल के इस्तीफा देने के बाद रेलवे मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार नई दिल्लीर में सी. पी. जोशी को देने की खबर सुनते ही जोशी समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। उनके समर्थकों का मानना है कि अतिरिक्त कार्यभार मिलने से उसका सीधा लाभ मेवाड़ को मिलेगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को इसका लाभ होगा।
कभी गिरिजा गुट के माने जाने वाले कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ताग पंकज शर्मा ने कहा कि अनुभवी और सकारात्ममक सोच के धनी डॉ. जोशी को स्वधतंत्र रूप से रेल मंत्रालय का चार्ज दिया जाए तो निश्चित ही जनहित में इसके सार्थक परिणाम आएंगे।
देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, बाबूलाल श्रीमाली, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, हरिसिंह झाला, मथुरेश नागदा, कौशल नागदा, रमेशपुरी गोस्वामी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी आदि ने डॉ. जोशी पर विश्वास जताकर वापस रेल मंत्रालय देने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया।

उदयपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला, प्रदेश सचिव शंकर चंदेल, रिजवान खान, प्रकाश डूंगरी, लोकसभा महासचिव भूपेन्द्र चौहान, अनवर खान, नावेद मिर्जा, जयश्री जैन, ललिता चौधरी, गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राणावत, झाडोल उपाध्यक्ष प्रकाश लौहार ने कहा कि डॉ. जोशी के नेतृत्व में मेवाड की बरसो की आस पूरी होगी। उदयपुर-अहमदाबाद ब्राडगेज हेतु वित्तीय राशि की स्वीकृति जारी होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *