औदिच्य समाज का पहला सामूहिक विवाह आयोजन

BY — May 11, 2013

तीन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

joint marrigeUdaipur. वैवाहिक सीजन वापस शुरू हुआ और साथ ही शुरू हो गए सामूहिक विवाह के आयोजन भी। शनिवार को बड़गांव में औदिच्य  समाज का पहला सामूहिक विवाह आयोजन हुआ।

समाज के गौतम कुमार ने बताया कि पहली बार समाज के सामूहिक विवाह आयोजन से समाज में चहुंओर प्रसन्नता का माहौल रहा। हालांकि इस बार तीन जोडे़ ही शामिल हुए लेकिन अच्छी शुरुआत हो गई है। सुबह चारभुजा मंदिर से बिंदोली निकाली गई। बैंड बाजों के साथ दूल्हे घोड़ों पर तथा दुल्हनें बग्घियों में सवार थीं। बिंदोली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई विवाह स्थचल पहुंची जहां तोरण की रस्मं के बाद वरमाला कार्यक्रम हुआ। फिर वर-वधुओं के साथ उनके अभिभावक व भामाशाहों का सम्मान किया गया। दोपहर बाद पाणिग्रहण संस्कार हुआ। इस अवसर पर सामूहिक भोज भी हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *