Udaipur. अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर राज्यक में पहली बार मां भगवती विकास संस्थान द्वारा आरएनटी मेडिकल कॉलेज में संचालित मदर मिल्क बैंक की ओर से रविवार को सुबह 10 बजे से मदर मिल्क डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
कैम्प में धात्री माताएं आकर अपना दूध दान कर सकेंगी जिससे एनआईसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं को समय रहते बचाया जाना संभव होगा। मदर मिल्क से शिशु मृत्यु दर को करीब एक चौथाई तक कम किया जा सकता है। साथ ही शिशु को स्वास्थ्य लाभ भी 40 प्रतिशत जल्दी तक होता है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.