Header Banner

श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 13 को

BY — May 11, 2013

shri shriUdaipur. आर्ट ऑफ लिविंग के उदयपुर चैप्टर की ओर से श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगे।

चैप्टर की सदस्य नीतू टाक ने बताया कि रेजीडेंसी स्कूबल के सभागार सोमवार सुबह 6 बजे महाक्रिया होगी तथा छोटे बच्चों की आर्ट एक्सल, युवाओं का एस फॉलोअप होगा। इनमें कोर्स किए हुए व्यक्ति ही भाग ले सकेंगे। इसके बाद गुरु पूजा, रक्तदान शिविर व अन्य सेवा कार्य होंगे। शाम 7 बजे से महासत्संग होगा। अन्य कार्यक्रमों में कोई भी भाग ले सकता है। श्री श्री जन्मोत्सव सप्ताह के तहत 14 मई से पार्ट एक कोर्स हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित महर्षि गौतम भवन में होगा। इसका समय सुबह 6 से 9 बजे तथा शाम 6 से 9 बजे तक होगा। इसमें प्राणायाम, ध्यान व सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply