Header Banner

‘अपना घर’ में मनाया मातृ दिवस

BY — May 13, 2013

130507Udaipur. नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को बलीचा स्थित ‘‘अपना-घर’’ में ‘मातृ-दिवस’ मनाया गया। देश के विभिन्न राज्यों से संस्थान में निशक्त बच्चों (विकलांग) के निशुल्क ऑपरेशन के लिए उनके साथ आई माताओं का सम्मान किया गया।

संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि मातृ दिवस पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली व संस्थान में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।

130508समारोह की मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन मंजू वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सरला मेहता थीं। अध्य क्षता निदेशक वंदना अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि अपना-घर में मातृ दिवस के अवसर पर कुल 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया। माताओं को नारायण सेवा संस्थान की ओर से मोमेन्टो व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अपना-घर के आवासीय विद्यालय के 35 बच्चों का बर्थ-डे मनाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply