Header Banner

शिक्षक संघ राष्ट्रीय का महाधिवेशन 24 को भीलवाड़ा में

BY — May 15, 2013

shikshakUdaipur. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महासमिति अधिवेशन 24 मई को भीलवाड़ा के नगर परिषद सभागार (टाउनहॉल) में होगा। उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा।

जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री व नेता प्रतिपक्ष माननीय गुलाबचन्द कटारिया करेंगे। उद्घाटन सत्र से पूर्व सुबह 8.30 बजे पर खुला व प्रस्ताव सत्र का आयोजन प्रदेश सभाध्यक्ष राजनारायण की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भौमसिंह चूण्डावत व जिला संगठन मंत्री साकरचन्द लबाना ने प्रदेश महासमिति सदस्यों से अधिवेशन में पूरे समय उपस्थित रहकर अधिवेशन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply