Header Banner

“सृजन“ समर कैम्प का आगाज

BY — May 15, 2013

summer campUdaipur. ऐश्व्र्या कला समन्वय (अक्स), हॉरमनी म्यूजिक व डांस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “सृजन” समर कैम्प का आगाज ऐश्व र्या कॉलेज कैम्पस में हुआ। इस कैम्प में मुम्बई के कोरियोग्राफर मयूर वैध एवं सचिन शिंदे नृत्य प्रशिक्षण देने आएंगे।

कैम्पस में पाष्चात्य नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (कथक) के अलावा योगा, कराटे, शास्त्रीय एवं सुगम संगीत, वाद्य समूह में तबला, ढोलक, सिन्थेसाईजर, गिटार आदि विधाओं में विद्यार्थियों को पारंगत किया जाएगा। कोरियोग्राफर मयूर वैध ने बताया कि सृजनात्मक व सांस्कृतिक विधाओं में सभी युवाओं को भाग लेना चाहिए इससे न केवल उनके व्यक्तित्व में अपितु उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। कला चाहे किसी भी तरह की हो वह प्रकृति की अद्भुत देन है यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस तरह से करते है। ऐष्वर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेषक श्रीमती शालिनी भटनागर ने कहा कि ऐष्वर्या कॉलेज द्वारा समय-समय पर इस तरह के कलात्मक आयोजन होते रहते है जो विद्यार्थियों के लिए बेहद ही आवश्यरक है।
ऐश्वइर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेशक शालिनी भटनागर ने बताया कि एक माह तक चलने वाले “सृजन” समर कैम्प में किसी भी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कैम्प के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियों को मंच प्रदान किया जाएगा एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply