Header Banner

कटारिया के समर्थन में निकाली रैली

BY — May 16, 2013

कलक्‍ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन

18 को राजस्थान बंद का आह्वान

160506Udaipur. सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई द्वारा राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे जहां कलक्ट्रेट के बंद गेट पर भी चढ़ गए। 18 मई के भाजपा ने राजस्थान बंद का आह्वान किया है।

160504भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर देहात जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता टाऊनहॉल में एकत्रित हुए जहां प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने झण्डी दिखा रेली को रवाना किया। भाजपा शहर देहात जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं सुन्दरलाल भाणावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, मण्डी की नाल, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहॉं सरकार व सीबीआई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी ने कलक्टर को दिये जाने वाले ज्ञापन का वाचन किया।

160507रैली में कार्यकर्ता गुलाब कटारिया मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना, सीबीआई का दुरूपयोग बन्द करो आदि नारे लगाते चल रहे थे। रैली में प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर, ताराचंद जैन, रविन्द्र श्रीमाली, महापौर रजनी डांगी, उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत, सुषमा कुमावत, दिनेश भट्ट, सुन्दरलाल भाणावत, कुन्तीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, नाथूलाल जैन, हंसा माली, किरण जैन, लोकेश द्विवेदी, चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, रोशनलाल जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व डेयरी चेयरमैन गीता पटेल, फूलसिंह मीणा, तख्तसिंह शक्तावत, नानालाल बया, पार्षद पारस सिंघवी, प्रेमसिंह शक्तावत, कविता मोदी, अर्चना शर्मा, आकाश वागरेचा, देवेन्द्र साहू, चेतन सनाढ्य, गोविन्द दीक्षित विजय प्रकाश विप्लवी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, वसीम खान, प्रहलाद चौहान, प्रकाष अग्रवाल, राजकुमार फत्तावत, मनोहर दया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मून्दड़ा, किरण तातेड़, गोपाल कुंवर, राजकुमारी गन्ना, पिंकी माण्डावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, प्रदेश प्रतिनिधि जयेश चम्पावत, गजपालसिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हो प्रदर्शन कर कटारिया के विरूद्ध लगाये गये झूठे आरोपों को तुरन्त प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

160505

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply