Header Banner

क्यों नहीं घोषित हुई उदयपुर डीसीसी?

BY — May 16, 2013

मीटिंग में पूछा राहुल गांधी ने प्रदेशाध्यक्ष व प्रभारी से

RAHUL GANDHIUdaipur. एक महिला बिना कार्यकारिणी के डीसीसी चला रही हैं? क्यों..? ऐसा क्यों  हो रहा है। ऐसे ही कुछ सवाल थे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जब शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने उनके सामने डीसीसी घोषित नहीं होने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी जयपुर में गुरुवार को राज्यो के आधे जिलों के जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। इससे पहले बुधवार को उन्होंने बीकानेर में पश्चिमी राजस्थान के जिलों की बैठक ली थी। राहुल ने उदयपुर, उदयपुर देहात, बांसवाड़ा और डूंगरपुर के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उदयपुर से शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, पूरण मेनारिया, प्रदेश पदाधिकारी वीरेन्द्र वैष्णंव, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीसीसी घोषित नहीं होने पर राहुल ने प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान एवं मुकुल वासनिक से जानकारी मांगी। इस पर वासनिक ने राहुल को धीरे-धीरे कुछ बातें कहीं। राहुल ने कहा कि जल्द से जल्द कार्यकारिणी की घोषणा करें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply