कांग्रेस संदेश यात्रा 19 से उदयपुर जिले में

BY — May 17, 2013

प्रदेश अध्यक्ष आएंगे 18 को

congressUdaipur. कांग्रेस संदेश यात्रा के 19 मई को जिले में प्रवेश को लेकर तैयारियां जोरों पर है। तैयारियों को लेकर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने गोगुन्दा में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गोगुन्दा की जनसभा ऐतिहासिक बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। संदेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय सचिव का ऐतिहासिक स्वागत कर जुलूस के रूप में सभा स्थल पर ले जाया जाएगा। udaipur के झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के फलासिया में आने वाली कांग्रेस संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री हरिसिंह झाला, प्रधान तुलसी मेघवाल, फल सब्जी मण्डी डायरेक्टर फतहलाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राणावत, उप प्रधान अभिमन्युसिंह झाला, आदि ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनसभा में भाग लेने की अपील की।
यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश यादव शुक्रवार देर रात udaipur पहुंच जाएंगे। 18 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, प्रदेश महामंत्री नीरज डांगी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, प्रदेश सचिव आर. आर. तिवारी सहित प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी उदयपुर पहुचेंगे। 18 मई को प्रभारी मंत्री महेन्द्रसिंहजीत सिंह मालवीया, सांसद रघुवीरसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर गोगुन्दा, झाडोल एवं खेरवाडा का दौरा करेगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *