Header Banner

फर्जी सीलें, चार लाख की नकदी बरामद

BY — May 17, 2013

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला अधिवक्ता

170507Udaipur. सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले बांसवाड़ा निवासी अधिवक्ता से पुलिस ने चार लाख रुपए एवं विभिन्न विभागों की फर्जी सीलें बरामद की हैं। भूपालपुरा थाना पुलिस ने गत दिनों बांसवाड़ा निवासी विनोद पाठक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।

170508रिमांड अवधि में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जोधपुर से कई सरकारी विभागों की फर्जी सीलें बरामद की। इनमें सिंचाई, पुलिस अधिकारी, कलक्टर, सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट आदि की सीलें शामिल हैं। चार लाख रुपए की नकदी उसने बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठी थी। शुक्रवार को रिमांड खत्मे होने पर उसे वापस अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर दे दिया गया। पुलिस के अनुसार वह क्लर्क के लिए ढाई लाख एवं चपरासी के लिए दो लाख रुपए लेता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply