Sat, September 12, 2026
Header Banner

अहिंसा दिवस 21 को, राजस्थान में रहेगा प्रतिबंध

BY — May 19, 2013

बूचड़खाने, मांस मछली विक्रय केन्‍द्र बंद रहेंगे

190502Udaipur. प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी वैशाख शुक्ले एकादशी पर आचार्य देवेन्द्र  मुनि की पुण्य स्मृति में इस बार 21 मई को पूरे राजस्था‍न में अहिंसा दिवस रहेगा। इस दौरान पशुवध पूर्णतया निषेध, मांस मछली विक्रय केन्द्र , बूचड़खाने आदि बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आचार्य देवेन्द्र मुनि का 14 वां स्वर्गारोहण दिवस है। तारक गुरु जैन ग्रन्थालय के सहमंत्री मानसिंह रांका ने उदयपुर जिला कलेक्टर एवं महापौर नगर निगम उदयपुर को ज्ञापन देकर मांग की कि इस दिन वे शासन व प्रशासन से नियम का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply