दंत जागरूकता पर 150 ने लिया परामर्श

BY — May 19, 2013

190503Udaipur. डेन्टल स्टूडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, लोकजन सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में लगे दन्त जागरूकता परामर्श शिविर में करीब 150 लोगों ने परामर्श लिया।

औषधालय के डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि डेन्टल स्टूडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की कार्डिनेटर डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. रवि किरण एन., डॉ. संदीप, डॉ. दिव्या ने सेवाएं दी। इसमें एलसीडी टीवी चलचित्रों के माध्यम से प्रारम्भ से अन्तिम तक दांतों की बीमारियों की जानकारी दी गई। कार्डिनेटर डॉ. प्रियंका ने दांतों के रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उनका निदान बताया। साथ ही एसोसिएशन की ओर से पेम्पलेट, दवाओं के सेम्पल वितरित किये। उन्होंने कहा कि हम इस आदर्ष औशधालय में दन्त रोगो की रोकथाम के लिए अगले चरण में जनसहयोग से यहां एक चेयर उपलब्ध करवाकर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयत्न किया जायेगा।
190504मुख्य आतिथ्य जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पारीख, मत्स्य महाविद्यालय की डीन प्रो. विमल शर्मा, मृदा विज्ञान व केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील शर्मा, प्रतापसिंह झाला, सागरपीठ के सागरानन्दजी सरस्वती आदि के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन कार्डिनेटर डॉ. प्रियंका शर्मा ने किया। धन्यवाद लोकजन सेवा संस्थान के महासचिव जयकिशन चौबे ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्द्रसिंह राणावत, हाजी सरदार मोहम्मद, हाजी नूर मोहम्मद, देवराज कुमावत, ममता दशोरा, नजमा मेवाफरोश, दिलीप रावत, सुरेश तम्बोली, देवीलाल नागदा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में मदद की। आने वाले सभी लोगों को जलपान कुंवर जितेन्द्रसिंह मेजा की ओर से करवाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *