Header Banner

पल्लव, चयन, मुदित बाबेल चेम्पियन

BY — May 19, 2013

जिलास्तरीय अण्डर-11, 15 व 19 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता

190506Udaipur. चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन अण्डर 11, 15 व 19 आयु वर्ग शतरंज में पल्लव चौधरी, चयन दुरेजा, मुदित बाबेल चैम्पियन रहे।

प्रशिक्षक व आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 75 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि तेजसिंह बाबेल, सुधाकर थे। अध्यक्षता आयोजन प्रमुख ऋषि सालवी ने की। मुख्य निर्णायक निलेश कुमावत के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे।
अण्डर 11 (बालक) – पल्लव चौधरी, ध्रुव दक, दिव्यांशु बाबेल, राहुल शर्मा, अहमद आकिब, देवांश चेचाणी, प्रभव माहेश्वरी क्रमशः प्रथम से सातवे स्थान पर।
अण्डर 11 (बालिका) – अनिशा जैन, सृष्टि सिंघल, अक्षिता जैन, स्मृद्धि जैन, क्रमशः प्रथम से चौथे स्थान पर रहे।
अण्डर 15 (बालक) – चयन दुरेजा, कपिल दाधीच, युगांश शुक्ला,  मंथन चित्तोडा, ओजस शुक्ला क्रमशः प्रथम से पांचवे स्थान पर।
अण्डर 15 (बालिका) : दिशा सिसोदिया, मीनल गुप्ता क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
अण्डर 19 (बालक) : मुदित बाबेल, चन्द्रजीत सिंह, गोकुल पिल्लई, विभव पामेचा, योगेश हिंगड क्रमशः प्रथम से पॉचवे स्थान पर।
अण्डर 19 (बालिका) : अर्पिता जैन, मोनिका साहू, अदिति भारद्वाज , पारूल पोरवाल क्रमशः प्रथम से चौथे स्थान पर रहे।
सभी विजेता खिलाडियों को अतिथि द्वारा मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता के आधार पर आगामी सप्ताह में होने वाली राज्यस्तरीय अण्डर-15 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में जिले का मोर्चा सम्भालेंगे। प्रतियोगिता 24 मार्च से लेकसिटी में होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply