अभा जनवादी महिला समिति का सम्मेलन 20 को

BY — May 19, 2013

Udaipur. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 9वां जिला सम्मेलन सोमवार को माछला मगरा स्थित शिराली भवन में सुबह 11 बजे आरंभ होगा।

संगठन की अध्यक्ष श्रीकान्ता श्रीमाली एवं सचिव मंजू सिंघवी ने बताया कि प्रति तीन साल में होने वाले सम्मेलन में इस वर्ष राज्य कमेटी सदस्य कुसुम साईवाल एवं पुष्पा शर्मा शामिल होंगी। सम्मेलन में तीन सालों की गतिविधियों की रिपोर्ट रखते हुए चर्चा एवं बहस की जाएगी एवं सम्मेलन में नई जिला कमेटी का गठन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply