Header Banner

कटारिया को अंतरिम जमानत पर हर्ष

BY — May 28, 2013

kamalUdaipur. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयपुर शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया को सोहराबुद्धीन मामले में मुम्बई सेशन कोर्ट के 14 जून तक अन्तरिम जमानत मंजूर करने पर शहर जिला भाजपा सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कटारिया बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचकर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटारिया मुम्बई से रेल मार्ग से बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंच सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे जहां सुबह 9.30 बजे पटेल सर्कल स्थित स्व. सुंदरसिंह भण्डारी भारतीय जनता पार्टी भवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी, प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी ने कहा कि सत्य की विजय होकर रहेगी। इन्होंरने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में सीबीआई कटारिया को जबरदस्ती मुज़रिम बनाने पर आमादा है। पार्टी को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। जल्द ही दूध का दूध-पानी का पानी हो जायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, शहर उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, वन्दना मीणा, हंसा माली, खूबीलाल पालीवाल, शंकर सालवी, रामलाल चौधरी, फूलसिंह मीणा, मनोहर चौधरी आदि ने कहा कि कटारिया का जीवन राजनीति में एक आदर्श स्थापित करता रहा है। यह आरोप बेबुनियाद है।
मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, ओम चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, भैरोसिंह देवड़ा, शम्भु जैन, नानालाल बया, दिनेश गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कितना भी जोर क्यों न लगा दे सच्चाई एक दिन जनता के सम्मुख खुद-ब-खुद आयेगी। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. अलका मुंदड़ा, डॉ. किरण जैन, गोपाल कुंवर, किरण तातेड़ ने कहा कि सीबीआई का दुरूपयोग सरकार करती आई है और अपने जुर्म छुपाती आई है परन्तु ये जनता के प्रति जवाबदेही से बच नहीं पायेगी एवं कटारिया जी कमल की तरह प्रकरण से स्वच्छ बाहर निकल आएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply