प्रतापी शहर में बिखरेगी केसरिया छटा

BY — May 28, 2013

pratapUdaipur. उदयपुर हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 473 वीं जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा में सकल राजपूत महासभा मेवाड़ के 50 कार्यकर्ता केसरिया मेवाड़ी पाग और परंपरागत वेशभूषा में हिस्सा  लेंगे।

सकल राजपूत महासभा मेवाड़ के संरक्षक तनवीरसिंह थाना ने मंगलवार को महासभा के शहर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मेवाड़ क्षत्रिय महासभा और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस भव्य समारोह के लिए सकल राजपूत महासभा मेवाड के युवा सघन जनसंपर्क करेंगे। साथ ही सात दिवसीय समारोह में सहयोग करेंगे। बैठक में जिला अध्यमक्ष जितेद्रसिंह चौहान, उपाध्याक्ष सम्बयसिंह गूलर, महामंत्री भानुप्रताप सिंह थाना घनश्यामसिंह भींडर, विक्रम सिंह, दिलीपसिंह चौहान, किशोरसिंह आनंदसिंह, जयसिंह जोधा, ब्रजराज सिंह सहित मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *