पूर्व गृहमंत्री शक्तावत को समाधि स्थल पर पुष्पांजलि

BY — May 30, 2013

300501Udaipur. स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्व. गुलाबसिंह शक्तावत की 84 वीं जयंती पर गुरूवार को उनके अशोक नगर स्थित समाधि स्थल पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

स्व. शक्तावत के पुत्र संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं नगर पालिका भीण्डर के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, ब्लॉक अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मेवाडा, दिलीप जारोली, श्रीकांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मेनारिया, किशन त्रिवेदी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता दिनेश दवे, जयप्रकाश निमावत, पार्षद भरत आमेटा, प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, महामंत्री दिलीप प्रभाकर सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्तावत की समाधि स्थल पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *