Header Banner

संगीतमय भागवत में दी 51 जोड़ों ने आहूतियां

BY — May 30, 2013

300502Udaipur. राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धन विलास सेक्टर 14 के 4 बटा स्थित पार्क में चल रही संगीतमय भागवत कथा का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 51 जोड़ों ने यज्ञ में आहुतियां दी।

व्यासपीठ से संत कृष्णानंद महाराज ने द्धादशाक्षर मंत्र व गायत्री मंत्र के साथ पूर्णाहुति कराई। यज्ञानुष्ठान पंडित दिनेश आमेटा की देखरेख में हुआ। शोभायात्रा में बैण्डबाजों के साथ भागवत पोथी व 108 कलश लिये महिलाएं मंगल गीत व भजन गाती चल रही थी। शोभायात्रा का विसर्जन सोमेश्वर महादेव मन्दिर में हुआ।
300503

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply