1200 वर्गफीट के स्टेज पर विराजेंगे नाकोड़ाजी

BY — June 4, 2013

नकोड़ा भैरव भक्ति संध्या

040611Udaipur. सुरेखा देवी लोढ़ा चेरिटेबल टस्ट द्वारा 9 जून को टाउनहॉल में आयोजित नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या में नाकोड़ा भैरव बाबा को 1200 वर्गफीट के विशाल स्टेज पर बिराजमान कराया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि संध्या के भव्य आयोजन व जनता को बैठकर भजनों का आनन्द लेने में परेशनी न हो इसके लिए 40 हजार वर्गफीट का पाण्डाल बनाया जा रहा है। आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संध्या में 40 सुरक्षाकर्मी  तैनात किये जाएंगे। सचिव यशवन्त कोठारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 8 कमेटियों लाईट एंव टेन्ट व्यवस्था, सिक्योरिटी, आवास व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार- प्रसार एंव मंदिर साज-सज्जा व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।
सह सचिव राकेश पोरवाल ने बताया कि संध्या मे दूरदराज स्थानों से आने वाले धर्मप्रेमियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई है। टाउनहॉल में आयेजित बैठक में नाकोड़ा पूर्णिमा के अध्यक्ष महेन्द्र शाह, हंसमुख पोरवाल, पंकज पोरवाल, नितिन नागौरी, मुकेश राकेश, जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी के मुकेश जैन, सुनील खेाखावत, अरूण बोर्दिया, जितेन्द्र चित्तौड़ा एंव सुनील बापना उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *