Header Banner

महिला शाखा निकालेगी कलश यात्रा

BY — June 4, 2013

विप्र जयघोष महोत्सव में युवा करेंगे रक्तदान

010609Udaipur. विप्र फाउण्डेशन महिला शाखा के पश्चिमी क्षेत्र की बैठक शहर जिला महासचिव सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 16 जून को दोपहर तीन बजे कलश यात्रा निकालने का निर्णय किया गया।

महासचिव सुनीता शर्मा ने कलश यात्रा में अधिकाधिक महिलाओं से सम्मिलित होने की आव्हान किया। रेणु द्विवेदी को महिला शाखा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में वर्षा पुरोहित ने 11 जून को निम्बार्क महाविद्यालय में युवा शाखा द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सुनीता बिलवाल, वर्षा पुरोहित, जमना नागदा, बसन्ती सेवक, दमयन्ती सेवक, पद्मा शर्मा, ममता आमेटा, रीता मिश्रा, गिरिजा जोशी, कला दवे, चेतना जोशी, संध्या शर्मा व शालिनी द्विवेदी ने विचार व्यक्त किये। बैठक के बाद महिला शाखा की महासचिव सुनीता शर्मा, वर्षा पुरोहित व सुनीता बिलवाल के नेतृत्व में महिलाओं में अम्बामाता, रामपुरा व सीसारमा क्षेत्र में सम्पर्क किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply