Header Banner

वसुंधरा हावी, कटारिया गुट का सफाया

BY — June 4, 2013

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी

kamal-logoUdaipur. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी में वसुंधरा-किरण गुट को प्राथमिकता दी गई है वहीं कटारिया गुट का एक बार फिर सफाया कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार वसुंधरा गुट के किरण माहेश्वरी, ताराचंद जैन के समर्थकों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट की एक कार्यकर्ता को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है। प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने जयपुर पार्टी कार्यालय में बताया कि कार्यकारिणी के साथ आठ संभाग प्रभारी, सभी 39 जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें उदयपुर से वंदना मीणा एवं उर्मिला भंडारी को उपाध्यकक्ष एवं हंसा माली को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुषमा कुमावत, मंदाकिनी धाबाई, रेखा ऊंटवाल को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में गोपाल कंवर, कविता मोदी, मंजू शर्मा, सुमन कोठारी, लीला शर्मा एवं उदयपुर देहात से राजकुमारी कावरिया को शामिल किया गया है। इनमें समस्त महिला विधायक, महिला प्रधान, महिला जिला प्रमुख, महिला सभापति, महिला मेयर, महिला नगरपालिका चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगी। उधर उदयपुर संभाग का प्रभारी संगीता चौहान को बनाया गया है वहीं उदयपुर शहर का मीनू कंवर एवं उदयपुर देहात का मीरा पारगी को प्रभारी बनाया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply