जिलास्तरीय ओपन शतरंज 6 से

BY — June 5, 2013

child chessUdaipur. चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता 6 जून से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी। शतरंज प्रतियोगिता में 8 वर्गों में होगी।

आयोजन सचिव, शतरंज प्रशिक्षक व मुख्य निर्णायक विकास साहू ने बताया कि अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में जिले के अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी, राष्ट्रीय खिलाड़ी व शातिर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 9 चक्रों में अंतरराष्ट्रीेय स्विस पद्धति से कराई जाएगी।
आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में विजेता व उपविजेता शातिर को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी खिलाडि़यों को एक साथ कड़ा मुकाबला खिलाने से है जिससे नई व वास्तविक प्रतिभा उभरकर सामने आए। यह जानकारी आयोजन सचिव, शतरंज प्रशिक्षक व मुख्य निर्णायक विकास साहू ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *