Header Banner

जिलास्‍तरीय ओपन शतरंज में पहले दिन कई उलटफेर

BY — June 6, 2013

12 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी खेले
लेकसिटी के 100 खिलाड़ियों ने दौड़ाये दिमागी घोड़े

060610udaipur. चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में शुरू हुई। 3 दिवसीय यह शतरंज प्रतियोगिता में कुल 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें 12 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड़ खिलाड़ी है।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि पहले दिन हुए 3 चक्रों में प्रथम चक्र में शुभानी कपूर को कपिल गर्ग, दूसरे चक्र में मोनिका साहू को पल्लव चौधरी व तीसरे चक्र में योगेश हिंगड़ को उज्जवल सोनी, शुभानी कपूर को ज्योति मेहरा व अर्पिता जैन को विभव पामेचा ने हराकर उलटफेर का दौर जारी रखा। प्रथम दिन हुए चक्रो के पश्चात् बढ़त लिए शातिर इस प्रकार है- देवेन्द्र बोराणा, चयन दुरेजा, श्रीनीवास मिश्रा, निलेश कुमावत, विभव पामेचा, निखिल यादव, मुदित बाबेल, अरूण कटारिया, मंथन चित्तोड़ा, सूरज साहू, विशाल शर्मा (3 अंक), सिदार्थ सेठ, चन्द्रजीत सिंह, उज्जवल सोनी, गोकुल पिल्ले (2.5 अंक) अंको के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 08ः30 बजे खेला जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply