Header Banner

पार्टी विशेष का आयोजन न बनकर रह जाए प्रताप जयंती

BY — June 6, 2013

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह की वागड़ यात्रा

pratapUdaipur. हालांकि प्रात: स्मरणीय महाराणा प्रताप की सेना में भले ही आदिवासी से लेकर हर धर्म-समुदाय के लोग शामिल थे लेकिन अब उनकी जयंती पर बांसवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम को देखकर महसूस होता है कि कहीं यह पार्टी विशेष का आयोजन बनकर न रह जाए।

11 जून को महाराणा प्रताप जयंती है। इस दिन भाजपा के राष्ट्री य अध्यकक्ष राजना‍थसिंह यहां एक दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में वागड़ अंचल में भाजपा की एक भी सीट नहीं है। प्रताप जयंती के बहाने सिंह यहां आ रहे हैं। इसे राजनीतिक पंडित अपनी ही नजर से देख रहे हैं। बांसवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय समारोह में राजनाथ सिंह की यात्रा नेताओं व कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरेगी।
कहने को प्रताप जयंती सर्व समाज का आयोजन है लेकिन अतिथि और आयोजक पार्टी विशेष से सक्रिय रूप से जुडे़ हुए हैं। यात्रा समन्वयक तनवीरसिंह कृष्णावत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी है। अशोक सिंह प्रदेश प्रतिनिधि हैं। दोनों के हाथ में यात्रा की जिम्मेदारियां है। अतिथियों में भूपेंद्र यादव भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। फग्गनसिंह कुलस्ते जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। श्योदानसिंह भी भाजपा का एक बड़ा नाम है। मंच पर बैठने वाले शिक्षाविद् मनोहरसिंह कृष्णावत और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत यात्रा के मुख्य सूत्रधार हैं। कृष्णावत और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के सम्बन्धों  को कौन भुला सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply