महेश नवमी पर कार्यकम आज से

BY — June 6, 2013

udaipur. नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से महेश नवमी महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से आरंभ होगी, जो रविवार तक चलेंगी।
शुक्रवार को डे-नाईट क्रिकेट का उद्घाटन शुक्रवार शाम 4 बजे तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में होगा।

संगठन के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि उद्घाटन दिनेश काबरा करेंगे। इसी प्रकार शनिवार सुबह 7 बजे बेडमिन्टन स्पर्धा का उद्घाटन होगा। रविवार को शाम 4 बजे डे-नाइट वॉलीबाल स्पर्धा का उद्घाटन होगा, इस स्पर्धा का उद्घाटन बाबूलाल सामरिया करेंगे। रविवार को विभिन्न स्पर्धाएं श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में होंगी। इनमें सब जूनियर वर्ग में 50 मीटर रेस, मेंढक, जलेबी, कुर्सी रेस होंगी। जूनियर वर्ग में रिले, तीन टांग, कुर्सी, जलेबी, रस्साकशी, रेस होगी। ये स्पर्धाएं सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगी। साथ ही ये स्पर्धाएं सीनियर वर्ग में भी होंगी। महिलाओं के लिए एक मिनट शो, कुर्सी रेस, मेहंदी, जलेबी रेस होंगी। ये सुबह 11 बजे से शुरू होंगी। इसके अतिरिक्त दोपहर 1 बजे कॉमन गेम्स में हाउजी (तम्बोला) तथा कपल गेम होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *