Header Banner

हालात में सुधार, लाइन पर आई व्यवस्थाएं

BY — June 6, 2013

एमबी हॉस्पिटल में रेडियोग्राफर्स व ठेका श्रमिक हड़ताल पर

060606Udaipur. एमबी चिकित्सालय में रेजीडेंट डॉक्टंरों के हड़ताल से वापस लौट जाने पर हालात में कुछ सुधार हुआ वहीं ठेका श्रमिक हड़ताल पर ही रहे। रेडियोग्राफर्स की भी हड़ताल जारी रही। जोधपुर में हड़ताल खत्म होने की सूचना के बाद उदयपुर में भी बुधवार रात रेजीडेंट वापस काम पर लौट आए थे।

060607रेडियोग्राफर्स सांसद से मिले और मांग पत्र सौंपा। संघर्ष समिति के संयोजक पी के महात्मा  के अनुसार हड़ताल को खत्म करने के लिए सरकार नर्सिंगकर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है। विकिरणों के क्षेत्र में अप्रशिक्षित व्यक्तियों को नाममात्र का प्रशिक्षण दिलाकर मरीज घातक विकिरणों के जाल में उलझ जाएंगे। इससे पूर्व ये सभी सांसद डॉ. गिरिजा व्यास से भी मिले। उधर ठेका श्रमिकों ने सुबह 7 से 9 बजे तक बहिष्कारर कर सांकेतिक धरना दिया। कम्यूटर ऑपरेटरों ने आंदोलन को समर्थन दिया। ऑपरेटरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया।

060608

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply