Header Banner

पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

BY — June 6, 2013

060611udaipur. विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं पदवैय्या इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आईटी पार्क में पौधारोपण किया गया।
उद्योगपति मनीष गोधा ने सभी औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों को पर्यावरण में सुधार के महत्व को बताते हुए सभी से पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण करने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से सभी कर्मचारियों को विभिन्न किस्मों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही कर्मचारियों व क्लब पदाधिकारियों ने पर्यावरण सुधार में निरंतर योगदान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया, पूर्व प्रांतपाल डॉ. यशवंतसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, के. एस. मोगरा आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply