Header Banner

रोलर स्केटिंग मे उदयपुर को 5 स्वर्ण पदक

BY — June 7, 2013

070601Udaipur. श्रीराम स्केटिंग क्लब के प्रतिभागियों ने पुणे (महाराष्ट्र) में 1-2 जून तक आयोजित हुई सातवीं लेजर एक्सटेक स्पीड रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर उदयपुर को 5 व राजसमन्द को 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

राजस्थान टीम के कोच मंजीत सिंह ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर उदयपुर के जगत प्रताप सिंह को 3 स्वर्ण, लक्षिता देवपुरा को 2 कांस्य, कृष्णा कंवर को 1 स्वर्ण, कृपा वर्मा को 1 स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त हुए। राजसमन्द के गर्वित बोहरा को 1 स्वर्ण, लक्की लोहार को 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक प्राप्त हुए। सभी विजेताओं के उदयपुर एवं राजसमंद पहुंचने पर श्रीराम स्केटिंग क्लब द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply