Header Banner

जिलास्तरीय ओपन शतरंज : रोचक मुकाबले

BY — June 7, 2013

चयन ने पहली वरीयता लुढ़काई

070602Udaipur. चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में निःशुल्क जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में रोचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन काफी उलटफेर हुए।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि चौथे चक्र में चयन दुरेजा ने देवेन्द्र बोराना (प्रथम वरियता), विभव पामेचा ने निखिल यादव, पांचवे चक्र में ज्याति मेहरा ने मोनिका साहू, महेश गोयल ने निखिल यादव व छठे चक्र में ज्योति मेहरा ने श्रीनिवास मिश्रा को हराकर उलटफेर का दौर जारी रखा। साथ ही स्वयं भार्गव ने चयन दुरेजा को बाजी बराबर रखने पर मजबूर कर ड्रॉ किया। छठे चक्र की समाप्ति के पश्चात् अण्डर-17 राजस्थान चैम्पियन मुदित बाबेल (फीडे रेटेड खिलाड़ी) 6 अंकों के साथ एकल बढ़त लिये है।
दूसरे दिन चक्रों के पश्चात् बढ़त लिए शातिर इस प्रकार है- मुदित बाबेल (6 अंक), सुरज साहू (5.5 अंक), निलेश कुमावत, मंथन चित्तौड़ा, सिदार्थ सेठ, विभव पामेचा, अर्पिता जैन, ज्योति मेहरा (5 अंक), रत्नेश दाधीच, योगेश हिंगड़, चयन दुरेजा, अंशुल भारद्वाज, स्वयं भार्गव (4 अंक) अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 8.30 बजे खेला जायेगा व समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3 बजे होगा। यह जानकारी आयोजन सचिव, शतरंज प्रशिक्षक व मुख्य निर्णायक विकास साहू ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply