Header Banner

भैरव दरबार में बहेगी भजनों की स्वर सरिता

BY — June 8, 2013

नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या टाऊनहॉल में रविवार को

040611Udaipur. सुरेखा लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कल सांय 7 बजे से टाऊनहॉल में एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम नामक भजन संध्या होगी। इसमें उदयपुर, मुंबई के अतिरिक्त आसपास के गावों से करीब 30 बसों में भैरव भक्त भाग लेंगे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि नाकोड़ा पार्श्वुनाथ भगवान व नाकोड़ा भैरव की श्रृगांरित प्रतिमा कल संाय 5 बजे थेाब की बाड़ी मंदिर से टाऊनहॉल स्थित भैरव दरबार में बाजे-गाजे के साथ लायी जाएगी। उन्होनें बताया कि मांगलिक सम्राट, राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सूरिश्वर सागर की प्रेरणा से हो रही इस भजन संध्या में मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र वाणी गोता अपने 20 सदस्यीय दल के साथ सुरीले स्वर मेरे दादा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
080605आज सांय मेहन्दी की रस्म हुई जिसमें सभी भैरव भक्त महिला-पुरूषों ने नाकोड़ा भैरव के प्रसाद के रूप में अपने हाथों में मेहन्दी रचाई। भजन संध्या में अहमदाबाद के मनोज महाराज जोशी 1008 दीपकों के साथ नाकोड़ा की आरती करेंगे। ट्रस्ट सचिव ययशवन्त कोठारी ने बताया कि भजन संध्या के बीच जैन भजन, संदेश व महामांगलिक की सीडी जब कोई नहीं आते है, मेरे दादा आते है का विमोचन किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर आचार्य चन्द्रानन सूरिश्वर सागर महाराज द्वारा रचित नाकोड़ा भैरव चालीसा का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया जाएगा। सह सचिव राकेश पोरवाल ने बताया कि टॅाऊनहॉल में भक्तगणों के वाहनों की अलग से नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए 40 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाऐंगे। उन्होनें बताया कि भजन संध्या के मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया, सम्मानित अतिथि आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन, नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल मेवानगर के अमृतलाल छाजेड़ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रसन्न कुमार खमेसरा होंगे। अध्यक्षता महावीर युवा मंच के संरक्षक राजकुमार फत्तावत करेंगे। समारोह के गौरव नगर निगम की महापौर रजनी डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक गौतमचन्द्र जैन, समाजसेवी व मुंबई के उद्योगपति नाकोड़ा धमा मुकंई के ट्रस्टी प्रहलाद नवलखा, श्री नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी अनिल कुमार सिंघवी, भीण्डर प्रधान चमनशेखर सुथार होंगे।
उन्होंने बताया कि बताया कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नाकोड़ा धाम के ट्रस्टी प्रहलाद नवलखा के नेतृत्व में प्रमोद सूर्या,सुनील पगारिया,सुनील लोढ़ा,सुरेश पामेचा,हाजी भाई,हिम्मत कच्छारा,मनोज राकेश सहित एक सौ से अधिक कार्यकर्ताओं का दल आज उदयपुर पहुंचा। नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल एंव जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी के सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए है। भजन संध्या में आचार्य चन्द्रानन सुरीश्वर महाराज द्वारा अभिमंत्रित की गई रक्षापोटली सभी भक्तगणों के बांधी जाएगी। मुबंई के भक्तगणों का उदयपुर आना प्रारम्भ हो गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply