जनजागृति से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश संभव

BY — June 8, 2013

080606Udaipur. भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा आयोजित भ्रष्टाचार लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रहे बलवन्तसिंह पंवार का कहना है कि भ्रष्टाचार मिटाने हेतु समाज में जनजागृति की आवश्कयता है और इस जनजागृति के कारण ही भ्रष्टाचार पर अंकुश संभव है।

उन्होंने कहा कि समाजिक रीति रिवाज एंव उच्च जीवन यापन शैली के कारण ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। सर्वप्रथम हमें इस पर अंकुश लगाना होगा। भ्रष्टाचार कानून को सख्त बनाते हुए उसमें गैर जमानती धाराएं जोडऩी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
प्रतियोगिता में द्धितीय रहे जगदीश चन्द्र मेघवाल का कहना है कि राजनीति में श्रेष्ठ आदर्श आचरण की आवश्यकता है क्योंकि राजनीति से ही भ्रष्टाचार की शुरूआत होती है। राजनेताओं को भ्रष्टाचार दूर रहना चाहिए।
प्रतियोगिता की संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि भ्रष्टाचार लेखन प्रतियागिता में भ्रष्टाचार से पीडि़त जनता के काफी संख्या में  विचार आ रहे है। परिसंघ द्वारा इसके साथ ही महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में नि:शुल्क छाछ वितरण का शिविर भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें भी जनता का उमडऩा जारी है। इस अवसर पर परिसंघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *