झीलों की नगरी में बिखरी केसरिया छटा

BY — June 11, 2013

प्रताप के जयकारों से गूंजा शहर

110613Udaipur. झीलों की नगरी की आज छटा देखते ही बन रही थी। चहुंओर विभिन्न हिंदू, सामाजिक संगठनों की फहराती पताकाएं, एकलिंगनाथ, महाराणा प्रताप के जयकारे एक अलग ही माहौल के साथ आमजन को आह्लादित कर रहे थे।

110622सुबह 7 बजे मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर विभिन्न  संगठनों के पदाधिकारी व आमजन पहुंचे और पुष्पांजजलि अर्पित की। वहां से 8 बजे भव्यप शोभायात्रा निकली। लोग वाहनों पर सवार होकर प्रताप के जयकारे लगाते हुए समूह के रूप में चल रहे थे। इससे पूर्व प्रताप स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत ने बताया कि नगर निगम तथा क्षत्रिय महासभा तथा समाज संगठनों की ओर से सुबह 8 बजे प्रताप स्मारक से सुबह शोभायात्रा रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह समाज संगठनों के लोगों ने जीप में स्थित प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगे जहां पर संगठन के लोगों ने प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया तथा जयकारे लगाए। शोभायात्रा में औंकारेश्वर , व्यायामशाला, ओम बन्ना सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने हैरत अंगेज अखाडा़ प्रदर्शन किया  जिसमें चकरी घुमाना, तलवारबाजी, मुगदर से करतब दिखाए।
110612110617110615110614110616मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में ऊंटगाडि़यों में महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्र लगे थे। बजरंग सेना मेवाड़ के मातृ शक्ति अध्यक्ष रेखा चुण्डावत के नेतृत्व में 50 महिलाएं हाथों में तलवारें लेकर चल रही थी। सूरजपोल चौराहे पर हिन्दू महासेना, टाइगर फोर्स श्याम बाबा के नेतृत्व में महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर  से सूरजपोल चौकी पर शोभा यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराजसिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैल्यूट किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *