विप्र जयघोष महोत्सव की तैयारियां जारी

BY — June 12, 2013

vipraUdaipur. विप्र फाउण्डेशन द्वारा 16 जून को बी. एन. कॉलेज मैदान पर होने वाले ‘विप्र जयघोष महोत्सव’ की तैयारियां जारी हैं। उदयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फाउण्डेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर विप्रजनों को जयघोष महोत्सव का निमंत्रित कर रहे हैं।

फाउण्डेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा व देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक धर्मनारायण जोशी, प्रदेश सचिव व कार्यक्रम सहसंयोजक के. के. शर्मा के साथ फाउण्डेशन पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्था समितियों की बैठक ली।
शहर जिला महामंत्री हरीश आर्य, देहात महामंत्री लज्जाशंकर नागदा, नाथूलाल नन्दवाना, भंवरलाल शर्मा, मगन जोशी, प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी, गोपाल शास्त्री, पार्षद दिनेश श्रीमाली, अर्चना शर्मा, लोकेश गौड, दुर्गेश शर्मा, गजेन्द्र चौबीसा, रोशन तिवारी, कैलाश आचार्य, गोविन्द दीक्षित, प्रदीप श्रीमाली, प्रभाष सुखवाल, सुनीता शर्मा, राजेन्द्र सनाढ्य,  यशवन्त पालीवाल, अतुल शाण्डिल्य उपस्थित थे। संयोजन हरीश आर्य ने किया। धन्यवाद प्रेमनारायण जोशी ने दिया। सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज के प्रवक्ता लोकेश दवे ने बताया कि विप्र फाउण्डेशन द्वारा 16 जून को बी. एन. कॉलेज मैदान पर होने वाले ‘विप्र जयघोष महोत्सव’ को लेकर समाज की बैठक अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *