रिमझिम ही सही, राहत तो मिली

BY — June 12, 2013

मोती मगरी पर लगा जमावड़ा

120605Udaipur. पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर बारिश जरूर हो रही है। रिमझिम भी हुई लेकिन सिर्फ फौरी तौर पर राहत भले ही मिल जाए, मन को सुकून देने वाली बारिश अब तक नहीं हुई। उधर मोती मगरी पर निशुल्क प्रवेश होने के कारण भी वहां शहरवासी काफी संख्या  में पहुंचे।

120606120607120608कुछ देर बारिश और रिमझिम के बाद उमस हो जाती है जिससे मौसम में और चिपचिपाहट हो जाती है। ऐसे में पंखे भी नाकाम साबित हो जाते हैं। मंगलवार सुबह तक भी कुछ ऐसा ही मौसम था। बादल छंटे थे। सुहाना मौसम तो हो रहा था लेकिन गर्मी भी थी। दोपहर बाद शहर में रिमझिम का दौर शुरू हुआ जो रह रहकर चलता रहा। उधर आसपास के उबेश्वहरजी, बड़गांव, नांदेश्विरजी, बड़ी, गोवर्धन विलास, कानपुर, लकड़वास, गोगुंदा, मदार में खासी बारिश हुई। मौसम खुशगवार हो गया जिससे पर्यटन स्थरलों पर खासी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शाम तक सज्ज नगढ़ भी पहुंच गए और वहां से बादलों का नजारा देखने का आनंद लिया।
120609फतहसागर पर तो खासी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में हल्की  बूंदाबांदी से सिर्फ सड़कें तर ही हो पाईं। हालांकि एक दो बार तेज मेघ गर्जना से भारी बारिश का अनुमान लगा लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी होकर रह गई। कई युवा बारिश में बाइक पर भीगने का आनंद उठाते दिखे। छोटे बच्चोंा ने भी भीगने का आनंद लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *