वार्डों में संदेश यात्रा की धूम

BY — June 12, 2013

संदेश यात्रा पखवाडे़ में शहर जिला कांग्रेस का अभियान

congressUdaipur. ‘कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा‘ के अन्तर्गत शहर जिला कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया के निर्देशानुसार पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया के नेतृत्व में वार्ड 2 व 5 का दौरा किया गया।

इसमें आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी देते हुए राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रवासी व वार्ड के पदाधिकारी उत्साहित होकर घर-घर तक संदेश पहुंचा रहे थे। मीडिया प्रभारी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि दौरे के अन्त में गुरूदयाल वाटिका, अम्बामाता में जनसभा हुई। पूर्बिया ने कहा कि हर दृष्टिकोण से कांग्रेस आमजन की सरकार है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को राज्य सरकार ने पूरा किया जिसका अनुमान लगाने में विराधियों के बस की बात ही नहीं रही। वार्ड अध्यक्ष प्रकाश गहलोत ने बताया कि विपक्ष अनर्गल बयानबाजी से जनता का अमूल्य समय नष्ट करने के साथ ही जनता के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। पूर्व पार्षद कमला मीणा ने बताया कि राजनीति के मर्यादाओं से ऊपर उठकर जनतांत्रिक भावनाओं से देश, व्यक्ति और समाज के विकास में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर सत्यनारायण राव, बाबूलाल घावरी, जगन्नाथ मेघवाल, चन्द्रशेखर कुमावत, राकेश बोहित, रमेश व्यास, प्यारी बाई गमेती, कमला गमेती, गंगा गमेती, पेमा, उदी सहित अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एंव पार्षदगण एंव कई वार्डजन आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *