Header Banner

कटारिया को 21 जून तक जमानत

BY — June 14, 2013

सीबीआई ने नहीं दिया कोई जवाब

kataria-1Udaipur. पूर्व गृहमंत्री एवं उदयपुर विधायक गुलाबचंद कटारिया को सोहराबुद्दीन मामले में 21 जून तक जमानत दे दी है। पहले इसकी पेशी 4 जून को थी जिसे मुंबई की विशेष कोर्ट ने 14 जून तक बढ़ा दी थी। शुक्रवार को एक बार फिर कोर्ट ने जमानत की तिथि 21 जून तक बढ़ा दी।

भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई के पूरक चार्जशीट पेश करने के बाद शुक्रवार को पेशी पर कोर्ट के समक्ष कोई जवाब पेश नहीं कर पाई। इस पर कोर्ट ने 21 जून तक कटारिया को जमानत दे दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply