पुस्तकें देखकर सराहा मेवाड़ का इतिहास

BY — June 14, 2013

सिटी पैलेस में पुस्तक प्रदर्शनी का समापन 15 को

140601Udaipur. स्थानीय सिटी पैलेस परिसर के सभा शिरोमणि के दरीखाने में छह दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा। पांच दिन तक आने वाले देसी-विदेशी सैलानियों सहित पुस्तक प्रेमियों ने उदयपुर एवं मेवाड़ के इतिहास से भरपूर पुस्तकों को सराहा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आऊवा ने बताया कि मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धर्म, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई है। शुक्रवार को प्रदर्शनी के पांचवे दिन पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। शुक्रवार को वृद्धजनों ने भी पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम में सभा शिरोमणि का दरीखाना में सुबह 10 से सायं 4.30 बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर रोड़ की तरफ बनी बड़ी पोल की तरफ से होगा। प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *