Header Banner

गाइडों को बताई सूक्ष्म चित्रांकन कला

BY — June 14, 2013

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की कार्यशाला

140602Udaipur. सिटी पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्धन, संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को देने को गाइडों के लिए विशेष कार्यशालाएं हो रही हैं।

शुक्रवार को फाउण्डेशन के सभागार में मेवाड़ की सूक्ष्म चित्रांकन कला विषय पर वरिष्ठ चित्रकार राजाराम व्यास ने व्याख्यान दिया। फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि समयोपरांत आयोजित कार्यशालाओं में पैलेस के अधिकृत गाइडों को मेवाड़ के इतिहास की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में मेवाड़ की सूक्ष्म चित्रांकन कला विषय पर राजाराम व्यास ने बारीकी से जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply