विप्र जयघोष महोत्सव : चूल पूजन, मिठाइयां बननी शुरू

BY — June 14, 2013

140603Udaipur. विप्र फाण्डेशन की ओर से रविवार को होने ’विप्र जयघोष’ महोत्सव’ के लिए शुक्रवार को संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच द्वारा बी.एन. कॉलेज मैदान पर ’चूल पूजन’ (चूल्हा पूजन) के साथ ही भोजनशाला में व्यंजनों की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

फाउण्डेशन की भोजन व्यवस्था समिति के प्रभारी भंवरलाल शर्मा ने बताया कि महोत्सव में पच्चीस हजार समाजजनों की सामूहिक प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। शर्मा ने बताया कि चौदह बोरी शक्कर से मिष्ठान बनाए जाएंगे। मैदान पर तीन भोजनशालाओं में भोजन बनाया जायेगा। भोजन के लिये 70 काउण्टरों की व्यवस्था की जा रही है।शर्मा ने बताया कि महाप्रसादी में बेसन चक्की, पुड़ी, दाल, खिचडी़, अमचूर व नमकीन दानों का मीनू निर्धारित किया गया है।
फाउण्डेशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने चूल्हे का पूजन किया और चन्दूभाई श्रीमाली हलवाई को तिलक लगाकर दक्षिणा भेंटकर जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत शर्मा (जयपुर) कार्यक्रम सहसंयोजक के. के. शर्मा, भंवर लाल शर्मा, हरीश आर्य, नटवर लाल शर्मा, जगदीश मेनारिया, पुष्पेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र चौबीसा, आजाद शर्मा (भीलवाड़ा), युगल शर्मा (टौंक), विजय प्रकाश विप्लवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। फाउण्डेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने बताया कि विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर विप्रजनों का निमंत्रित करने का अभियान तेज कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *